
सोनभद्र में मतदाता सूची 2026 का अंतिम प्रकाशन, 11.97 लाख से अधिक मतदाता दर्ज
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र/10 अप्रैल 2026।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत आज जनपद सोनभद्र में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों की बूथवार मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई। इस दौरान भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई(एम) तथा अपना दल (एस) के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंतिम प्रकाशन के अनुसार जनपद में कुल 11,97,527 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें
6,42,849 पुरुष मतदाता
5,54,651 महिला मतदाता
27 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची एक सप्ताह तक सभी मतदेय स्थलों पर निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में भी मतदाता सूची का निःशुल्क अवलोकन किया जा सकता है।
उन्होंने अपील की कि जिन नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाएं। वहीं,
नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7
संशोधन, स्थानांतरण, EPIC सुधार व दिव्यांग चिन्हांकन हेतु फॉर्म-8
प्रवासी मतदाताओं के लिए फॉर्म-6क भरकर आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भी निर्वाचन आयोग के पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।