
महिला शराब कारोबारी अरेस्ट, 10 लीटर शराब बरामदः पहले भी दो बार जा चुकी है जेल, तीसरी बार पकड़ी गई; FIR दर्ज
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
शेखपुरा के बरबीघा थाना पुलिस ने बुधवार को मिर्जापुर गांव में छापामारी कर एक महिला शराब कारोबारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 10 लीटर शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार महिला की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी रासो ढांढी की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। छापामारी का नेतत्व बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कमारबरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला अपने घर में शराब बनाकर बेचने का काम करती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल उसे पुलिस पहले भी दो बार शराब बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, इस साल जनवरी और अगस्त माह में भी उसे गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने के बाद वह फिर से इसी अवैध कारोबार में लिप्त हो जाती थी। इस वर्ष यह उसकी तीसरी गिरफ्तारी है। महिला कारोबारी के खिलाफ स्थानीय थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।