• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भावभीनी विदाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

जिलाधिकारी सोनभद्र *श्री बद्रीनाथ सिंह* एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अपर पुलिस अधीक्षक *श्री त्रिभवन नाथ त्रिपाठी* सहित कुल *05 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों* को शॉल, उपहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की गई।

 

आज दिनांक 31.12.2025 को जनपद सोनभद्र में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा प्रदान करने के उपरान्त अधिवर्षता आयु पूर्ण कर *अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभवन नाथ त्रिपाठी* सहित 04 अन्य पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर *पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष* में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

विदाई समारोह में जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा उपस्थित होकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को *उपहार, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र* प्रदान किए गए तथा उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं। कार्यक्रम के दौरान जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

 

*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की सूची :—*

1. *अपर पुलिस अधीक्षक –* श्री त्रिभवन नाथ त्रिपाठी

2. *म०उ०नि० ना०पु० –* श्रीमती रजनी श्रीवास्तव

3. *रेडियो उ०नि० –* श्री हरिशंकर राय

4. *मु०आ०स०पु० –* श्री बृजभूषण मिश्र

5. *लीड फायरमैन –* श्री ओमप्रकाश दुबे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .