• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में प्रयागराज आयोजित वाले माघ मेला 2026 के लिए जनपद पुलिस यातायात शाखा ने व्यापक यातायात प्रबंधन की रूपरेखा तैयार की है।

मिर्जापुर में प्रयागराज आयोजित वाले माघ मेला 2026 के लिए जनपद पुलिस यातायात शाखा ने व्यापक यातायात प्रबंधन की रूपरेखा तैयार की है।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मां विंध्यवासिनी धाम से लेकर प्रयागराज तक यह मेला 3 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। मिर्जापुर प्रयागराज से सटा होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से होकर प्रयागराज जाएंगे और स्नान के बाद विंध्याचल धाम भी पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्नान तिथियों के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, औराई और गोपीगंज से शास्त्री ब्रिज, विंध्याचल तथा जिगना होते हुए प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को राजातालाब-टेंगरा मोड़ से NH-35 और NH-135 (रीवा-वाराणसी हाईवे) की ओर मोड़ा जाएगा। इसी तरह, सोनभद्र और रीवा की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। घोरावल और हिंदवारी मोड़ से मड़िहान होते हुए मिर्जापुर आने वाले भारी वाहनों को नारायणपुर तिराहा, टेंगरा मोड़, वाराणसी, चुनार और लालगंज के रास्ते भेजा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .