• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में रहस्यमयी हालात में मिली महिला पत्रकार, अब तक नहीं हुआ घटना का खुलासा

मिर्जापुर में रहस्यमयी हालात में मिली महिला पत्रकार, अब तक नहीं हुआ घटना का खुलासा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर में रहस्यमयी हालात में मिली महिला पत्रकार, अब तक नहीं हुआ घटना का खुलासामिर्जापुर के थाना राजगढ़ क्षेत्र में 6 मई को सड़क किनारे हाथ-पैर बंधी हालत में बरामद हुई महिला पत्रकार सरिता सिंह का मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।जानकारी के अनुसार सरिता सिंह बीते चार दिनों से लापता बताई जा रही थीं। बुधवार को राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव के पास सड़क किनारे राहगीरों ने एक महिला को हाथ-पैर बंधी अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर उपचार और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की। बताया गया कि महिला के शरीर पर पेट्रोल छिड़का गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

सरिता सिंह ने बातचीत में बताया कि उनके शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म हैं और घटना के बाद से वह काफी डरी हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं। घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है तथा मामले के शीघ्र खुलासे की मांग उठ रही है।

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला को किसने और क्यों इस हालत में वहां फेंका। पुलिस की ओर से अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी या घटना के पर्दाफाश की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह महिला को बांधकर सड़क किनारे फेंका गया और शरीर पर पेट्रोल डाले जाने की बात सामने आई, उससे मामला बेहद गंभीर प्रतीत होता है। लोग इसे सुनियोजित साजिश या आपराधिक वारदात से जोड़कर देख रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और महिला के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

घटना को लेकर क्षेत्र में यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर महिला पत्रकार को इस हालत में किसने पहुंचाया और इसके पीछे क्या वजह थी। फिलहाल पूरे मामले का सच पुलिस जांच और संभावित खुलासे के बाद ही सामने आ सकेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .