• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दुद्धी में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 वर्षीय छात्रा को पटककर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

दुद्धी में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 वर्षीय छात्रा को पटककर किया घायल, अस्पताल में भर्ती


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टूरीडी गांव में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई। आरोप है कि पारिवारिक कलह के बीच 10 वर्षीय छात्रा अन्नू कुमारी को उसकी बुआ ने आंगन में पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम अन्नू कुमारी घर पर अकेली थी। इसी दौरान परिवार में पहले से चल रहे विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के बीच बच्ची की बुआ ने उसे उठाकर आंगन में दो से तीन बार जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के समय अन्नू की मां घर पर मौजूद नहीं थीं। सूचना मिलने पर वह तत्काल घर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी बेटी को अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। बेटी की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया।

चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं तथा स्थानीय लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घायल छात्रा की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .