• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ड्रमंडगंज घाटी हादसे के 4 दिन बाद भी नहीं हटे क्षतिग्रस्त वाहन, हाईवे पर बना खतरा 

ड्रमंडगंज घाटी हादसे के 4 दिन बाद भी नहीं हटे क्षतिग्रस्त वाहन, हाईवे पर बना खतरा 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

मिर्जापुर। वाराणसी-रीवा हाईवे पर ड्रमंडगंज घाटी में 22 अप्रैल को हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत के चार दिन बाद भी प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। शनिवार तक भी घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, ट्रेलर और कार को नहीं हटाया जा सका है, जिससे हाईवे पर आवागमन करने वाले लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है।

हादसे के बाद से ही क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर पड़े हैं, जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है और हर समय नए हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कई बार प्रशासन से इन वाहनों को हटाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

शुक्रवार देर शाम एआरटीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह और एसआई विनोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। जिम्मेदार विभागों की सुस्ती और लापरवाही पर अब सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को नहीं हटाया गया, तो फिर से बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि हाईवे पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .