• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से म्योरपुर क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से म्योरपुर क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

म्योरपुर/हिंदुस्तान संवाद/क्षेत्र के कस्बा सहित आसपास के गांवों में सोमवार की शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज गरज-तड़क, आंधी और ओलों के साथ हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं के कारण आम के पेड़ों पर आए बौर बड़ी मात्रा में झड़ गए, जिससे इस वर्ष आम की पैदावार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। महुआ के पेड़ों से फूल जमीन पर गिरकर भीग गए, जिससे ग्रामीणों को होने वाली मौसमी आमदनी प्रभावित होने की संभावना है।

 

अरहर की फसल कई खेतों में गिर गई और पानी भरने से दाने खराब होने लगे हैं। वहीं सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। ओलों की मार से टमाटर, मटर, सरसों और अन्य सब्जियां टूट-फूट गईं।

 

फरवरी महीने में इस तरह की अचानक बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।देवधारी,सुदर्शन, सुनील ,राअवतार, दुधई,छोटे आदि किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो रबी की फसल की पैदावार पर बड़ा असर पड़ेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .