
राजस्व में गिरावट मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई : एडीएम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कर, करेत्तर, राजस्व संग्रह और प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने की। उन्होंने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि न्याय प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। बैठक में मंडी, आबकारी, परिवहन, खनन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वसूली और प्रवर्तन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने निर्धारित राजस्व लक्ष्य के अनुरूप काम करें। उन्होंने चेतावनी दी कि राजस्व में गिरावट मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, उप निदेशक कृषि भीमसेन, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश गौतम, डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह, उपायुक्त उद्योग, मंडी सचिव, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।