• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल में अटल चौक पर फुल्की के ठेला वाले बन रहे दुर्घटना के कारण

विंध्याचल में अटल चौक पर फुल्की के ठेला वाले बन रहे दुर्घटना के कारण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

विंध्याचल के अटल चौक के चौराहे पर हाईवे की सड़क किनारे पटरी पर फुल्की (गोलगप्पा) के ठेले लगाए जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों का कहना है कि ठेलों के आसपास ग्राहकों की भीड़ लगने से यातायात बाधित होता है और तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि सड़क किनारे लगे अवैध ठेलों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित कराया जाए, ताकि यातायात सुचारु रहे और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .