
जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर आने वाले आमजन की सुनी गयी समस्याएं
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार) जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । उक्त समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना राजगढ़ पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व उपजिलाधिकारी द्वारा थाना चिल्ह पर, उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना विन्ध्याचल, लालगंज व हलिया पर, उप जिलाधिकारी द्वारा थाना को0शहर, को0देहात पर, तहसीलदार द्वारा थाना जिगना, सन्तनगर, ड्रमण्डगंज व जमालपुर पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया ।