
विंध्याचल में फिर सक्रिय हुई मादक पदार्थ की तस्करी, जेल से छूटे लोग ही कर रहे बिक्री
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई के 24 घंटे बाद भी बावली तिराहा, सेल्फी प्वाइंट, मोतियाझील क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही हेरोइन और देसी शराब
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मीरजापुर, विंध्याचल*
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विंध्याचल क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री एक बार फिर जोरों पर है। थाना प्रभारी विंध्याचल के नेतृत्व में एक दिन पहले ही पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
लेकिन हैरानी की बात है कि जेल से छूट कर निकले कुछ दिन पहले लोगों द्वारा अब मादक पदार्थ की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक मादक पदार्थ की बिक्री मुख्य रूप से इन स्थानों पर हो रही है
*बावली तिराहा और रेलवे स्टेशन गली*
तलौवा गली से अटल चौक होते हुए सेल्फी प्वाइंट तक
मोतियाझील और चिकान टोला
सेल्फी प्वाइंट से उत्तर पुरानी रेलवे लाइन, डीएफसी के पास छोटकी महुअरिया क्षेत्र
आरोप है कि यहां हेरोइन के साथ-साथ देसी मदिरा की बिक्री भी खुलेआम की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि SOG और क्राइम ब्रांच के मुखबिरों के द्वारा भी हेरोइन की बिक्री की जा रही है
थाना विंध्याचल पुलिस की एक दिन पहले की बड़ी कार्रवाई के बाद भी तस्करों के हौसले बुलंद हैं क्यों?
ग्रामीणों और व्यापारियों ने एसपी मीरजापुर से मांग की है कि इन क्षेत्रों में तत्काल छापेमारी कराकर अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए, ताकि धार्मिक नगरी विंध्याचल की छवि खराब न हो।