
सहारनपुर: मिर्जापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, 148 ग्राम अवैध चरस बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 148 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि थाना मिर्जापुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम मिर्जापुर से शेरपुर पेलो जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 148 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन उर्फ पहाड़ी पुत्र प्रेम सिंह, निवासी नागलमाफी, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि आरोपी पूर्व में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 185/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ के स्रोत तथा इसके अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किस नेटवर्क के माध्यम से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करता था और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
सहारनपुर पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।