• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डीएम ने अधिकारियों को दिए ईंधन बचाने के निर्देश 

डीएम ने अधिकारियों को दिए ईंधन बचाने के निर्देश 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*-सरकारी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें अधिकारी*

 

*- फील्ड विजिट के लिए दूसरे विभागों से समन्वय बनाकर शेयरिंग कर वाहनों का करें प्रयोग*

 

मीरजापुर, 14 मई। कई महीनों से मध्य पूर्व में जारी जंग से उपजे तेल संकट से निपटने के लिए पीएम मोदी के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने मंत्रियों को अपनी फ्लीट आधी करने व प्रशासनिक अधिकारियों को ईंधन की बचत के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को ईंधन की बचत के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तेल संकट को देखते हुए सभी अधिकारी फील्ड विजिट के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। अत्यधिक जरूरी होने पर ही सरकारी वाहन का उपयोग करें। अधिकारी फील्ड विजिट के लिए दूसरे विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए एक दूसरे के साथ वाहन को शेयर करें।

डीएम ने की आम जनता से सार्वजनिक वाहनों के उपयोग की अपील

तेल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी ने आम जनता से भी सार्वजनिक वाहनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने कि अपील करते हुए कहा कि ईंधन के वैश्विक संकट को देखते हुए हम सभी लोगों को इसका सामना एकजुट होकर करना है। गैस व पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडार हैं लेकिन जंग की अनिश्चितता को देखते हुए इसके इस्तेमाल में अब हमें सहूलियत बरतनी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .