• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद के प्रगति की बैठक कर की समीक्षा

जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद के प्रगति की बैठक कर की समीक्षा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर

 

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त संस्था प्रभारियों/ डिपो प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त संस्था के संस्था प्रभारियों एवं डिपो प्रभारियों को एन०एफ०एस०ए० उठान / गेहूँ भण्डारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा गेहूँ क्रय केन्द्रों से उठान का कार्य धीमा होने, कही कही बोरा न होने की समस्या पर रोष व्यक्त किया गया है तथा वर्तमान मौसम को दृष्टिगत रखते हुये अधिक से अधिक डिलीवरी डिपो में कराने के निर्देश दिये गये है, डिलीवरी के समय किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए इसके भारतीय खाद्य निगम एवं एस०डब्लू०सी० के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। भारतीय खाद्य निगम एवं एस०डब्लू०सी० के डिपो पर लेबर की समस्या अत्यधिक होने के कारण ठेकेदारों द्वारा गाडियाँ डिलीवरी हेतु नहीं दी जा रही है क्योकि डिपो 03 से 06 दिन तक गाडियाँ खड़ी रहती है क्योकि उनकी ससमय पर अनलोडिंग नहीं हो पा रही है। इस सम्बन्ध में उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि लेबर की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित कराते हुये गाड़ियों की प्राथमिकता पर अनलोडिंग कराना सुनिश्चित करे ताकि गेहूँ डिलीवरी का कार्य सुगमता से हो सके और अनावश्यक रूप से गेहूँ केन्द्रों पर गेहूँ डम्प न रहने पाये। गेहूँ डिलीवरी के सम्बन्ध में आ रही लेबर की समस्या पर क्षेत्रीय प्रबन्धक, एस०डब्लू०सी० द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों से विवाह आदि कार्य में लेबर व्यस्थता के कारण लेबर पूर्ण संख्या में डिपो पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे है जिससे विगत दिनों से डिलीवरी कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गेहूँ डिलीवरी के सम्बन्ध में समीक्षा के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि सिंह एग्रो विन्ध्याचल डिपो पर अभी 2000.00 मी०टन क्षमता रिक्त है इसी प्रकार अन्नपूर्णा ट्रेडर्स, पगार डिपो में 1500.00 मी०टन, एस०डब्लू०सी० मण्डी समिति अहरौरा डिपो में 500.00 मी०टन, एस०डब्लू०सी० पथरहिया मीरजापुर में 900.00 मी०टन, एस०डब्लू०सी० गोपीगंज मण्डी 3000.00 मी०टन एवं सी०डब्लू०सी० भदोही में 9000.00 मी०टन की क्षमता रिक्त है जिसमें गेहूँ का सम्प्रदान कराने हेतु भारतीय खाद्य निगम द्वारा अनुरोध किया गया है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त डिपो पर प्राथमिकता के आधार पर नजदीक क्रय केन्द्रों का गेहूँ सम्प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में उपस्थित प्रबन्धक, भरतीय खाद्य निगम व क्षेत्रीय प्रबन्धक, एस०डब्लू०सी० प्रतिदिन निम्न डिपो पर गाडियाँ का अनलोडिंग कराने का आवश्वासन दिया गया है। अन्नपूर्णा ट्रेडर्स पगार में 20 गाडियाँ, सिंह एग्रो विन्ध्याचल में में 20 गाडियाँ, एस०डब्लू०सी पथरहिया मीरजापुर में 08 गाडियों व एस०डब्लू०सी० मण्डी समिति अहरौरा डिपो में 06 गाडियाँ इस प्रकार कुल 54 गाडियाँ प्रतिदिन अनलोडिंग।

बैठक मे जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी (सहकारिता) / सहायक विकास अधिकारी, सहकारिता, डिपो प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, मीरजापुर, क्षेत्रीय प्रबन्धक, एस०डब्लू०सी०, विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर, मुख्य प्रेषण प्रभारी, मीरजापुर व प्रेषण प्रभारी, पगार, जिला प्रबन्धक, पी०सी०एफ०, पी०सी०यू०, यू०पी०एस०एस० एवं नैफेड, मीरजापुर, मण्डी निरीक्षक, मीरजापुर सहित सभी क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .