• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नरौर बार्डर व विन्ध्याचल पक्का घाट का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नरौर बार्डर व विन्ध्याचल पक्का घाट का किया निरीक्षण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर, — श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौषिक ने रविवार को नरौर बार्डर एवं विन्ध्याचल पक्का घाट का संयुक्त निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने गोपीगंज-मीरजापुर मार्ग पर स्थित नरौर बार्डर पर बनाए गए बैरियर एवं चेक पोस्ट का जायजा लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा पुलिस बल की तैनाती की विस्तृत समीक्षा की।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बार्डर पर 24 घंटे पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम तैनात रहे। कांवड़ियों के लिए पेयजल, छाया, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने विन्ध्याचल पक्का घाट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाट की सफाई व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, लाइफ जैकेट, रस्सी एवं नावों की उपलब्धता जांची। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। इसलिए घाट पर पर्याप्त रोशनी, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाए। खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग की जाए।

 

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौषिक ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए। डीजे की ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन कराया जाए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।

 

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह निरीक्षण कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना को रोकने के लिए किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .