• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्ज़ापुर अहरौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुदारन चौराहा मारपीट मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर अहरौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुदारन चौराहा मारपीट मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

  8382048247

 

मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना पुलिस ने कुदारन चौराहा मारपीट प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 जुलाई को ट्रक दुर्घटना के बाद हुए बवाल और पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

 

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद कुछ लोगों ने कानून-व्यवस्था बाधित करने का प्रयास किया और पुलिस कार्रवाई में भी बाधा डाली। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर सभी 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अहरौरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .