• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का मिर्जापुर दौरा, विंध्याचल में करेंगे दर्शन-पूजन

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का मिर्जापुर दौरा, विंध्याचल में करेंगे दर्शन-पूजन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 27 मार्च 2026 को जनपद मिर्जापुर के दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे पटना से सड़क मार्ग से पटना जंक्शन पहुंचकर ट्रेन संख्या 12335 बीजीपी-एलटीटी एक्सप्रेस से विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।विंध्याचल पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से विंध्याचल गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां से वे मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर और काली खोह में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही वे बाड़ी शयन आरती में भी शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम विंध्याचल गेस्ट हाउस में करेंगेअगले दिन 28 मार्च को प्रातः विंध्याचल से प्रस्थान कर सड़क मार्ग से वाराणसी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .