
राम नवमी पर 27 मार्च को अवकाश, 26 को खुलेंगी अदालतें
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय
📞 8382048247
मीरजापुर/प्रयागराज। राम नवमी के पावन पर्व को देखते हुए न्यायालयों के अवकाश में बदलाव किया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मनजीत सिंह श्योराण द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
पूर्व में यह अवकाश 26 मार्च को निर्धारित था, जिसे संशोधित करते हुए अब एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। आदेश के तहत 27 मार्च को प्रदेश के सभी जिला एवं सत्र न्यायालय, परिवार न्यायालय तथा वाणिज्यिक न्यायालय बंद रहेंगे।
वहीं, 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को सभी न्यायालय सामान्य रूप से खुलेंगे और नियमित न्यायिक कार्य संपादित किए जाएंगे।
इस संबंध में जारी निर्देश प्रदेश के सभी संबंधित न्यायिक संस्थानों पर लागू होंगे। निर्णय से अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को अपनी तिथियों के अनुरूप कार्य करने में सुविधा मिलेगी।