• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गहरे गड्ढे में मिला युवक का शव, मंगलवार से था लापता

गहरे गड्ढे में मिला युवक का शव, मंगलवार से था लापता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

अदलहाट। मीरजापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गहरे गड्ढे में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान भलवा गांव निवासी असर्फी (34) पुत्र राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई।

बताया गया कि असर्फी ईंट भट्ठे पर वाहन चलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार को किसी काम से घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच उसका शव गहरे गड्ढे में मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .