News

कौड़ियाकला के युवक का गाजीपुर में ट्रक की कुंडी से लटका मिला शव
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
अदलहाट। कौड़ियां कला गांव निवासी आकाश यादव (28) का शव मंगलवार को गाजीपुर जिले में हाईवे पर सैदपुर अलीपुर के पास ट्रक के कुंडी से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुत्र की हत्या करने की आशंका जताई है।कौड़ियाकला गांव निवासी आकाश ट्रक चालक था। गाजीपुर जिले के एक वाहन मालिक का ट्रक चलाता था। गोरखपुर वाराणसी फोरलेन के सैदपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर ढाबा के पास सड़क की पटरी पर खड़ी ट्रक की बाडी की हुक से रस्सी के सहारे लटका मृत पाया गया।सूचना पर ट्रक मालिक सहित परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता सियाराम और चाचा अमृतलाल ने आकाश की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :