
मिर्जापुर में रोड दुर्घटना में बेटी की मौत, मां घायल:ट्रक और बाइक की टक्कर से हुई दुर्घटना, परिजनों में मचा कोहराम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डगमगपुर से बरगवा संपर्क मार्ग पर पूर्वाह्न 3 बजे गिट्टी से भरे 22 चक्का हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 12 वर्षीय शिखा की मौके पर मौत हो गई।घटना में शिखा की मां भगवन्ती देवी (34) गंभीर रूप से घायल हो गई ।बाइक चला रहे मामा लाला (रामनंदन के पुत्र) बाल-बाल बच गए। तीनों तेंदुआ कला गांव से चुनार स्थित बहरामागंज अपने बहन को पहुंचाने बाइक से बहन के घर जा रहे थे। शिखा अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर अपने मां के साथ तेंदुआ कला आई थी ।
घायल मां को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में भर्ती कराया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बेहतर इलाज हेतु मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।घटना के बाद मौके पर परिजनों एवम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।मृतक शिखा कक्षा 5 की छात्रा थी और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता विष्णु मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष पडरी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में किशोरी की मौत हो गई है,घायल मां की इलाज मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर में चल रहा है। घटना के बाद हईवा चालक मौके से फरार हो गया है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी घर मिर्जापुर भेजवा कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।