• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी, मड़िहान पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाए ₹4,200

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी, मड़िहान पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाए ₹4,200


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी, मड़िहान पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाए ₹4,200मीरजापुर। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर की गई साइबर ठगी के मामले में मड़िहान थाना की साइबर सेल ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ₹4,200 वापस कराए हैं।मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पटेवर निवासी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया, जिसमें शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। झांसे में आकर उन्होंने 12 जनवरी 2026 को संदिग्ध खाते में ₹5,000 ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराईशिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में मड़िहान थाना साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित धनराशि को होल्ड कराया गया और प्रयासों के बाद ₹4,200 पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।खाते में धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना पहुंचकर मीरजापुर पुलिस और मड़िहान साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने उन्हें साइबर जागरूकता के तहत ऑनलाइन निवेश, ट्रेडिंग और अन्य वित्तीय लेनदेन में सतर्क रहने की सलाह दी तथा अन्य लोगों को भी साइबर ठगी से सावधान करने के लिए प्रेरित किया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा एवं साइबर सेल के आरक्षी कुलदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .