• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लाभार्थियों को चयन पत्र बांटे

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लाभार्थियों को चयन पत्र बांटे


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
योजना का लाभ पाने वालों में 14 महिला व 14 पुरुष

2 स्वदेशी गायों की डेयरी स्थापित करने पर मिलेगा 80 का अनुदान

मीरजापुर

प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत बुधवार को विकास भवन स्थित सभागार में डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के 28 लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित किए गए व उन्नत नस्ल के पशुपालन, पशु रोग के रोकथाम, डेयरी एवं पशुपालन की विभागीय योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
नंदबाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी मनोज दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार गो-सरंक्षण, संवर्धन के साथ-साथ आमजन मानस को रोजगार से भी जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार के छोटे से प्रयास से उनकी आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। इस अवसर डीसी मनरेगा श्वेतांक सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी संदीप सिंह, पशु विज्ञान एवं पशु संकाय विभाग बीएचयू के प्रोफेसर धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .