• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डीजे पर डांस को लेकर बवाल, 11 आरोपी गिरफ्तार — दुद्धी न्यायालय भेजे गए

डीजे पर डांस को लेकर बवाल, 11 आरोपी गिरफ्तार — दुद्धी न्यायालय भेजे गए


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र (बीजपुर): थाना क्षेत्र के झीलो गांव में डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों—राजकुमार और रामसरन—के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व उपनिरीक्षक शिवमोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन जब हालात काबू से बाहर होते दिखे तो सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

पहला पक्ष (राजकुमार गुट):

राजकुमार (42), राजेंद्र प्रसाद (46), सतीश कुमार (18), आशीष कुमार (19), डेमा धरिकार (22), रामसागर धरिकार (58)

दूसरा पक्ष (रामसरन गुट):

रामसरन (43), रोहित (23), विजय प्रकाश (22), विजेंद्र (32), नखडू (30), राजेश धरिकार (35)

सभी आरोपी ग्राम चेतवा व महुली के निवासी बताए जा रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई:

पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय दुद्धी में पेश किया।

यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध व वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी दुद्धी व थानाध्यक्ष बीजपुर के निर्देशन में की गई।

एक छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .