• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बहूभोज में गोली मारकर युवक की हत्या, आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बहूभोज में गोली मारकर युवक की हत्या, आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247बहूभोज में गोली मारकर युवक की हत्या, आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

 

मीरजापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के नारीबारी गांव में बहूभोज कार्यक्रम के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और फायरशुदा कारतूस भी बरामद किया गया है।घटना 1 मई 2026 की है, जब बहूभोज कार्यक्रम में अजय (22) को गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में सामने आया कि अजय की हत्या बुंदेला नामक व्यक्ति द्वारा की गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर गठित टीम ने विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाते हुए चन्द्रभूषण उर्फ मोछू निवासी बरईपुर का नाम प्रकाश में लाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 3 मई को रानीपुर के पास रेलवे लाइन पुलिया से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और मृतक अजय रिश्तेदार हैं और बहूभोज में शामिल होने गए थे। उसके पास मौजूद तमंचा देखने की जिद को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद उसने गुस्से में अजय के सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी शव को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों की आहट पाकर शव छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 12 बोर का तमंचा और एक फायरशुदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .