
मीरजापुर: होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के DV/PST को लेकर अधिकारियों की ब्रीफिंग, निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया पर दिया गया जोर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में शनिवार, 12 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के एनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन एवं उप जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी में लगाए गए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा (Document Verification) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से 06 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि 07 अगस्त 2026 को रिजर्व डे के रूप में निर्धारित किया गया है।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त प्रक्रिया शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाए। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया जाए तथा शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा अनुचित व्यवहार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, समयबद्ध कार्यवाही तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि सभी अभ्यर्थियों के साथ समान एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा पूरी चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।
मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की समस्त चयन प्रक्रिया को पूरी गंभीरता एवं ईमानदारी के साथ संपन्न कराया जाएगा, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित हो सके।