
11 वोट से भाजपा प्रत्याशी नितिन केसरवानी ने जीता नगर पालिका वार्ड 36 का उपचुनाव
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
11 वोट से भाजपा प्रत्याशी नितिन केसरवानी ने जीता नगर पालिका वार्ड 36 का उपचुनावनगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 36 में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नितिन केसरवानी ने बेहद कांटे की टक्कर में जीत दर्ज की। मतगणना पूरी होने के बाद नितिन केसरवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात्र 11 वोटों से हराकर वार्ड पर कब्जा जमाया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।सुबह से ही मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ जुटी रही। शुरुआती दौर से मुकाबला काफी करीबी बना रहा और अंतिम राउंड तक दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरकार अंतिम परिणाम में नितिन केसरवानी को 11 वोटों की बढ़त मिली और उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।
जीत के बाद नितिन केसरवानी ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने वार्ड के विकास, सफाई, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।
उधर, परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मतगणना स्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
बुन्देलखण्डी वार्ड नं. 36 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नितिन केशरवानी की जीत, 11 वोट से दर्ज की जीत
मिर्जापुर के बुन्देलखण्डी वार्ड नं. 36 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नितिन केशरवानी ने बेहद कांटे की टक्कर में 11 मतों से जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले में नितिन केशरवानी को कुल 709 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रवि टण्डन को 698 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नागेंद्र तिवारी 636 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अन्य प्रत्याशी दाऊ दयाल को 216 वोट मिले, जबकि 5 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना।
यह चुनाव परिणाम बेहद करीबी रहा और आखिरी तक मुकाबला दिलचस्प बना रहा। 11 वोटों के मामूली अंतर से मिली जीत ने चुनाव को और भी खास बना दिया। जीत के बाद नितिन केशरवानी ने वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने अपनी जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों एवं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की जीत बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता, जो वार्ड नं. 36 के सभासद थे, उनके निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और जनता ने भी उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाया। नितिन ने भरोसा दिलाया कि वे वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस जीत के साथ ही भाजपा ने एक बार फिर वार्ड में अपना दबदबा कायम रखा है।