
मड़िहान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मड़िहान थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मड़िहान थाना पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
बुधवार 7 मई 2026 को उप-निरीक्षक सुरेंद्र कुमार दूबे अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनंजय चौहान पुत्र राम दुलार चौहान, निवासी ग्राम अटारी, थाना मड़िहान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मड़िहान में मु0अ0सं0-85/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मड़िहान पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।