
बस की चपेट में आकर बाइक चालक घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक रामलल्लू विश्वकर्मा (35) घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। सीमा से सटे मप्र के चतरी गांव निवासी रामलल्लू बाइक से काशीमोड़ से डिबुलगंज की ओर जा रहा था। हास्पिटल चौराहा के आगे विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाइक सवार के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद बस का चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गया। हाइवे के बीच में बस खड़ी होने के कारण लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दूसरा चालक बुलवाकर बस को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया।