
थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि कुल 15900/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेयजन
सोनभद्र के थाना चोपन की रहने वाली एक युवती उम्र लगभग 18 वर्ष के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 15900/- रुपये की धनराशि ठगी कर ली गयी, जिसके सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ( cybercrime.gov.in ) के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी ।
साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि को फ्राड खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई कुल धनराशि 15900/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदिका द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।