• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: 12 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: 12 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

 

सोनभद्र पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 12 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त उपकरण एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर थाना एवं पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली। मामले की शुरुआत उस समय हुई जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सोनभद्र डॉ. प्रेम बहादुर गौतम ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके फेसबुक अकाउंट पर इंडसइंड बैंक के नाम से पेंशनरों से संबंधित एक आकर्षक विज्ञापन और लिंक दिखाई दिया।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने इसे बैंक की आधिकारिक सेवा समझकर लिंक को खोला और मांगी गई बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा कर दी। साइबर अपराधियों ने इसी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 5-5 लाख रुपये के दो तथा 2 लाख रुपये का एक ट्रांजेक्शन कर कुल 12 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रेल, डिजिटल डेटा एवं इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के आधार पर गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा हुआ, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन और लिंक प्रसारित कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार की साइबर ठगी की घटनाओं में संलिप्तता के संकेत मिले हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों एवं ठगी से अर्जित धनराशि के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले किसी भी बैंकिंग ऑफर, पेंशन योजना, केवाईसी अपडेट या पुरस्कार संबंधी लिंक पर बिना सत्यापन क्लिक न करें। किसी भी स्थिति में अपनी बैंकिंग, ओटीपी, पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम साइबर थाने से संपर्क करें।

सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा और जागरूकता का संदेश गया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .