
ऑपरेशन सवेरा’ में बड़ी सफलता: 147 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सहारनपुर। जनपद के मिर्जापुर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 147 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ताहरपुर तिराहे से ताहरपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। पूछताछ में उसकी पहचान साऊद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 147 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
इस संबंध में थाना मिर्जापुर में मुकदमा संख्या 105/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साऊद का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना मिर्जापुर में पहले से ही गोवध अधिनियम एवं आयुध अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल