
चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चोपन थाना पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से लगभग 20 मीटर पहले नहर पुलिया के पास मारकुण्डी टोला अवई क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद झोले से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपनारायण पटेल (32 वर्ष) पुत्र रत्नेश सिंह निवासी ग्राम धनसीरिया, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है।
बताया गया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।
पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।