• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय को पुलिस लाइन चुर्क में दी गई भावभीनी विदाई

क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय को पुलिस लाइन चुर्क में दी गई भावभीनी विदाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

आज दिनांक 13.06.2026 को जनपद सोनभद्र में *क्षेत्राधिकारी ओबरा के पद पर कार्यरत श्री अमित कुमार के जनपद मिर्जापुर* तथा *क्षेत्राधिकारी घोरावल के पद पर कार्यरत श्री राहुल पाण्डेय के जनपद पीलीभीत* स्थानान्तरण होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए भावभीनी विदाई दी गई।

 

इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं भावी दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पमालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा जनपद सोनभद्र में उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनसामान्य के प्रति उनके संवेदनशील एवं समर्पित कार्यों की सराहना की।

 

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके कार्य एवं व्यवहार की मधुर स्मृतियां सदैव जनपद परिवार के साथ जुड़ी रहेंगी।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO), प्रतिसार निरीक्षक मो० नदीम सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .