• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून फिर सक्रिय है।

उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून फिर सक्रिय है।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानी 17 जुलाई से उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर तेज होगा और 22 जुलाई तक तराई समेत कई जिलों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे जिलों में बारिश की सबसे ज्यादा संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के उत्तरी तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश की शुरुआत पूर्वी उत्तर प्रदेश से होगी। इसके बाद अगले 48 घंटों में इसका असर धीरे-धीरे मध्यांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चक्रवाती परिसंचरण और मानसून द्रोणी के तराई की ओर रहने के कारण पूर्वी तराई के कुछ हिस्सों में ही बारिश हो रही थी।

 

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि बृहस्पतिवार के लिए कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है और हवा में नमी अधिक रहने से कई स्थानों पर उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। 39.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।बुधवार को अंबेडकर नगर में 75 मिमी, हमीरपुर में 54 मिमी, मथुरा में 44 मिमी, अयोध्या में 42 मिमी और गोरखपुर में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजधानी में आज से बढ़ेगी बादलों की सक्रियता

मंगलवार देर रात हुई बारिश से राजधानी के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का खेल देखने को मिला। दोपहर बाद कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदें भी गिरीं। तापमान में हल्की गिरावट रही और लोगों को तपिश से कुछ राहत मिली।

 

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से राजधानी में बादलों की सक्रियता बढ़ने और शुक्रवार को बारिश का अनुमान जताया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 18 जुलाई से लखनऊ में मानसून फिर सक्रिय होने से बारिश की संभावना है।

 

बुधवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .