• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में पेट्रोल पंपों पर प्रशासन का छापा, मची अफरा-तफरी; तेल की मात्रा, गुणवत्ता और सुविधाओं की हुई सघन जांच

सोनभद्र में पेट्रोल पंपों पर प्रशासन का छापा, मची अफरा-तफरी; तेल की मात्रा, गुणवत्ता और सुविधाओं की हुई सघन जांच


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जिले में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और पेट्रोल पंपों पर अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को व्यापक जांच अभियान चलाया। विंध्याचल मंडल आयुक्त के निर्देश पर जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया, जिससे पंप संचालकों में हड़कंप मच गया।

जांच अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज–रायपुर मार्ग सहित जिले के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पहुंची टीम ने पेट्रोल एवं डीजल की निर्धारित मात्रा (डिलीवरी), गुणवत्ता, माप-तौल व्यवस्था, मशीनों की कार्यप्रणाली तथा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का गहन परीक्षण किया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि कहीं उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी या नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त जांच अभियान में एसडीएम रॉबर्ट्सगंज आशीष त्रिपाठी, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता सहित प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .