• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गोशालाओं में गोवंशो के प्रति उदासीनता व लापरवाही पर होगी कार्रवाई

गोशालाओं में गोवंशो के प्रति उदासीनता व लापरवाही पर होगी कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने गो-आश्रय स्थलों में अपेक्षित सुधार लाने के लिए मुख्य पुश चिकित्साधिकारी सहित सभी चिकित्साधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं का उनके द्वारा निरीक्षण किया जाए तथा ग्राम पंचायत सेक्रेटरी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि गोशालाओं में पशुओं को उचित आहार मिले तथा गोवंश स्वस्थ्य रहें। जिस गौशाला में गोवंश कमजोर पाए जाते हैं उससे संबंधित बीडीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए संबंधित पंचायत सेक्रेटरी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार बीमार गोवंशो के समुचित उपचार नहीं पाए जाने पर संबंधित पशु चिकित्साधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त 32 हेक्टेयर गोचर भूमि में से मात्र आठ हेक्टेयर भूमि पर हरा चारा की पैदावार की जा रही है जो अत्यंत ही चिंताजनक है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शेष गोचर भूमि को चिह्नित करते हुए अतिक्रमण से मुक्त कराएं तथा अतिक्रमकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बीके पाठक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र वर्मा सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .