• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दरोगा के भतीजे का कमरे में फंदे से लटक मिला शव

दरोगा के भतीजे का कमरे में फंदे से लटक मिला शव


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247कछवां /मिर्जापुर। कछवां के भागीरथपुर गांव में सोमवार की सुबह दरोगा के भतीजे किशन कश्यप (19) का कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका शव मिला। मां ने फंदे पर शव लटका देखकर शोर मचाया। परिजन जब तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। किशन इंटर का छात्र है। किशन के चाचा दरोगा हैं। वह जौनपुर में तैनात हैं। चाचा कुश कुमार ने बताया कि भतीजा रविवार को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह उसकी मां उसे उठाने के लिए गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। झरोखे से देखा तो किशन फंदे पर लटका था। दरवाजा तोड़कर दुपट्टे को काटकर नीचे उतारा गया, तब तक किशन की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान नेे बताया कि युवक रात एक बजे तक मोबाइल चला रहा था। इसके बाद पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटक गया। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा। उसके एक चाचा दरोगा हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .