• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बिना डीएम मिर्जापुर से अनुमति लिए मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बिना डीएम मिर्जापुर से अनुमति लिए मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर 11 नवम्बर 2025- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जारी अपने एक आदेश के तहत (जिलाधिकारी) से अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय से बाहर चले जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने भविष्य मे यदि किसी जनपदीय अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त किए बिनामुख्यालय से बाहर जाते है तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने मे आया है कि अवकाश के दिनों में शासन से मांगी जाने वाली सूचनाओं की आख्या जनपद स्तरीय अधिकारियों से मांगे जाने पर ज्ञात होता है कि वे जनपद मुख्यालय पर नहीं है, और अपनी आख्या समय से उपलब्ध नही करा पाते हैजिससे शासन के समक्ष जिला प्रशासन की छबि खराब होती है। जनपद स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित किया जाता है कि जिलाधिकारी पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय से बाहर कदापि न जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .