
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर गैर-इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 16.07.2026 को वादी राधेश्याम पुत्र स्व0 श्रीराम निवासी कुदारन थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर लिखित तहरीर दी गयी की लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर परिवार के 03 सदस्यों की मृत्यु कारित की गयी उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-139/2026 धारा 281,324(4),125(बी),105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अहरौरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त वकील यादव पुत्र रजायन यादव निवासी महुअर कलां थाना बलुआ जनपद चन्दौली को अंतर्गत धारा 281,324(4),125(बी),105 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।