
थाना को0शहर पुलिस द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बन धोखाधड़ी व धमकी देने के अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना को0शहर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.07.2026 को वादी दुर्गेश कुमार पुत्र दिनेश प्रसाद (जिला कार्यक्रम अधिकारी) जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध आंगनबाड़ी सहायिका के चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बन धोखाधड़ी करने व धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-120/2026 धारा 204,319(2),318(4),336(3),338,340(2),351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष को0-शहर को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पर पंजीकृत अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 18.07.2026 उप निरीक्षक राजेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अभियोग से सम्बधित नामजद अभियुक्त विरेन्द्र भारती पुत्र भानु प्रकाश निवासी तरकापुर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 204,319(2),318(4),336(3),338,340(2),351(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।