
चेतगंज बाजार में देर रात बड़ा हादसा टला, ईंटों से लदा ट्रक पलटा; बिजली पोल टूटा, कई गांवों की बिजली रही बाधित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। चील्ह-गोपीगंज मार्ग स्थित चेतगंज बाजार में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ईंटों से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय सड़क किनारे कई लोग सो रहे थे, लेकिन संयोगवश सभी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पलटने के बाद पास में लगे विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। इसके चलते आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुर्घटना में स्थानीय निवासी मानिकचंद गोड का शौचालय और टिन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक के केबिन में फंसे चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को मामूली चोटें आईं और समय रहते उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान महीनों पहले सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरे गड्ढे खोदे गए थे, जिन्हें अब तक नहीं भरा गया है। उनका कहना है कि यही गहरे गड्ढे दुर्घटना का प्रमुख कारण बने। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा ट्रक को हटाने और क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को बहाल करने की कार्रवाई शुरू कर दी