• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर के गड़बड़ा धाम में गैस चूल्हे से लगी भीषण आग, 5 मोटरसाइकिलें जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

मीरजापुर के गड़बड़ा धाम में गैस चूल्हे से लगी भीषण आग, 5 मोटरसाइकिलें जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर, मई 2025: हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में सोमवार को शीतला मंदिर मार्ग पर एक झोपड़ी में गैस चूल्हे से भीषण आग लग गई। मंदिर से करीब 200 मीटर दूर स्थित झोपड़ी में भक्त भोजन बना रहे थे, तभी अचानक भड़की आग ने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ी 5 मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गईं। आग और धुएं के गुबार से धाम क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। लोगों की सतर्कता के कारण आग पास की दुकानों तक नहीं फैली और कोई जनहानि नहीं हुई। सर्किल ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी फायर सेफ्टी की जांच शुरू कर दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .