
300 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 04 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त 02 कार सीज
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर | थाना लालगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम चेरूईराम, नेशनल हाईवे से सघन चेकिंग कर स्विफ्ट डिजायर कार अंकित वाहन संख्याः BR 01 PR 0169 व विन्टो कार संख्या HR 26 BK 6586 सवार 04 अभियुक्तगण 1. दीपनारायण यादव पुत्र मुन्सी राय निवासी राजीवनगर थाना राजीव नगर जनपद पटना बिहार, 2. रोहन सिंह पुत्र सचेन्द्र सिंह निवासी राजीवनगर थाना राजीवनगर जनपद पटना बिहार, 3. गोलू कुमार पुत्र लालबाबू राय निवासी दिग्घा थाना दिग्घा जनपद पटना बिहार व 4. रोहन कुमार पुत्र मदन प्रसाद निवासी कुण्जी थाना दिग्घा जनपद पटना बिहार को गिरफ्तार किया गया । बरामद वाहन की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर से 48 बोतल (प्रत्येक बोतल 750ml) व वाहन विन्टो कार से 252 बोतल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 300 बोतल अंग्रेजी शराब) बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0स0- 198/2025 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त दोनों वाहनों को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा फरीदाबाद हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते है । अवैध शराब को उक्त दोनों वाहनों में छिपाकर ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया ।