• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शिवद्वार मंदिर पुजारी शिवराज गिरी के ऊपर जमीन के नाम पर 36 लाख कि ठगी का मामला आया सामने

शिवद्वार मंदिर पुजारी शिवराज गिरी के ऊपर जमीन के नाम पर 36 लाख कि ठगी का मामला आया सामने


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस ने आरोपी शिवराज गिरी पुत्र रामसूचित गिरी पर दर्ज किया मुकदमा

थाना घोरावल का ये मामला है जहां जमीन के नाम पर आरोपी शिवराज गिरी द्वारा पीड़ित अभिषेक गिरी से कि ठगी

बड़ी खबर सोनभद्र से हैं जहां जमीन के नाम पर 36 लाख के ठगी का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित अभिषेक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शिवराज गिरी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी शिवराज गिरी एवं उनके पिता रामसूचित गिरी शिवद्वार मंदिर पर हैं पुजारी माला फूल नारियल प्रसाद का दुकान भी चलाता है।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी शिवराज गिरी ने अपने पिता को तहसील लाकर अपने हिस्से कि जमीन बैनामा कराने के नाम पर लेता रहा पैसा

आरोपी ने पीड़ित को अपने हिस्से कि घोरावल बाजार कि जमीन,शिवद्वार मन्दिर के बगल में सरेह कि जमीन, सत्तद्वारी गांव कि जमीन दिखाकर बैनामा करने का झांसा देकर 24 लाख खाते में और 12 लाख कैश पैसा लेता रहा जब पीड़ित अभिषेक ने बैनामा कि बात आरोपी शिवराज से कही तो आरोपी टाल मटोल करना शुरू कर दिया जब पीड़ित ने घोरावल के जमीन का अभिलेखीय कागजात का मुआयना किया तो पता चला कि वो जमीन किसी दूसरे को विक्रय कर दिया गया था तो पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगने लगा तो आरोपी शिवराज गिरी ने 6 लाख रुपया खाते में भेजा जब आरोपी और पैसा नहीं दे पा रहा था तो चेक साइन करके दिया।

पीड़ित द्वारा अपना पैसा मांगने पर आरोपी बात विवाद करने लगा तो पीड़ित ने शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रस्तुत किया जिसके क्रम में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .