• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_घर के पास बाइक घुमाते समय घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत_

_घर के पास बाइक घुमाते समय घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चेतगंज। चील्ह के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर अनिरुद्धपुर पुरबपट्टी गांव के पास बुधवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में घायल लखंदर गौतम की उपचार के दौरान मौत हो गई।

चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव निवासी लखंदर गौतम (47) बुधवार को चील्ह से घर जा रहे थे। घर के पास बाइक मोड़ रहे थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार अजीत (35) व विजय (38) निवासी मेवली से टक्कर हो गई। इससे तीनों लोग घायल हो गएपुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर पीएचसी चील्ह भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। लखंदर गौतम की हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए भदोही के जीवनदीप अस्पताल ले गए।

लखंदर गौतम की स्थिति नाजुक होने पर बुधवार की देर रात 10 बजे चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आए। सूचना चील्ह पुलिस को दी गई।

पुलिस चौकी चेतगंज प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने मृतक के भाई श्याम सुंदर की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक लखंदर अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष चील्ह रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .