• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_कार्यों में हुई अनियमितता की शिकायत की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच_   

_कार्यों में हुई अनियमितता की शिकायत की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच_   


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। तिलई मौआर गांव के विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत डीएम से की गई है। डीएम पवन कुमार गंगवार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करके 15 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है। तिलई मौआर गांव के शिकायत कर्ता आशीष शुक्ला, विनोद तिवारी व अमरेश शुक्ला ने जिलाधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान मनरेगा का जॉबकार्ड बनवाकर फर्जी तरीके से भुगतान लेते हैं। हैंडपंप की मरम्मत व सामग्री पर लाखों रुपये की अनियमितता का आरोप लगाया है।कई शौचालयों का निर्माण हुआ नहीं लेकिन उनका भुगतान ले लिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जांच के लिए नोटिस जारी किया है।जिलाधिकारी ने इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसमें जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास तथा बाणसागर के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .