• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, विंध्याचल धाम में हुआ विशेष अनुष्ठान_

_प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, विंध्याचल धाम में हुआ विशेष अनुष्ठान_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

_लोक प्रिय जन प्रिय मन प्रिय नगर विधायक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोग_

 

*मीरजापुर , विंध्याचल:*

 

देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सर्वाधिक समय तक सेवा देने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में विंध्याचल धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं सामूहिक जप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विशेष पूजन-अर्चन किया गया। लोक प्रिय जन प्रिय मन प्रिय नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर लगातार 4399 दिन पूर्ण कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड 4398 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर कार्य करने वाले एक पूर्व प्रधानमंत्री के नाम था। इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। विंध्याचल धाम में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से “जय मां दुर्गे, जय मां तारा दयामयी कल्याण करो” मंत्र का जप किया और राष्ट्र की उन्नति, विकास तथा जनकल्याण की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देश के विकास के लिए उनके नेतृत्व को निरंतर मजबूती मिलने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में गौरव ऊमर, नितिन विश्वकर्मा, दीपा ऊमर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रहित में उनके योगदान की सराहना की ।पूजन-अर्चन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने मां विंध्यवासिनी से देश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .