
_शासन स्तर पर चिन्हित सफेदपोश माफिया एवं पूर्व विधायक गैंग लीडर विजय मिश्रा तथा उनके गैंग पर पुलिस का शिकंजा_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*_विजय मिश्रा गैंग के अपराध से अर्जित 100 करोड़ 25 लाख रूपये की अवैध धनराशि से बनाई गई लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) जकेकुर थाना उमरगां लातुर जिला धाराशिव महाराष्ट्र में आज दिनांक 07.07.2026 को किया गया कुर्क_*
*_अपराध से अर्जित अवैध धनराशि से जुटाई गई लगभग 2.41 अरब से अधिक की संपत्ति वर्ष 2022 से 2025 के मध्य किया जा चुका है कुर्क_*
*_पुलिस कार्यवाही एवं प्रभावी पैरवी पर विजय मिश्रा, विजय मिश्रा के पत्नी व पुत्र प्रत्येक को 10 वर्ष व पुत्रवधू को 04 वर्ष का कठोर कारावास तथा कुल ₹5,26,000/- अर्थदंड से किया गया था दंडित_*
जनपद भदोही
भदोही पुलिस द्वारा संगठित अपराध, माफियाओं और गैंगेस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही के बाहुबली व पूर्व विधायक विजय मिश्रा के आपराधिक नेटवर्क पर ऐतिहासिक कार्यवाही की गई है।
*_श्री अभिनव त्यागी_* पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में *_श्री शुभम अग्रवाल_* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में (जिलाधिकारी भदोही के वाद सं0 685/26 दिनांक 02.07.2026 धारा 14 (1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम) के तहत कुर्क करने के आदेश के क्रम में आज दिनांक 07.07.2026 को विजय मिश्रा, विष्णु मिश्रा, रामलली मिश्रा और गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा अपराध से अर्जित अवैध धनराशि से मुकेश तिवारी द्वारा बनाई गई लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) जकेकुर थाना उमरगां लातुर जिला धाराशिव महाराष्ट्र जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 100 करोड़ 25 लाख रूपये को गैंगेस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के अंतर्गत कुर्क किया गया है। यह पूरा गैंग अपने व अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित दुनियावी लाभ के लिए आपराधिक कृत्यों को अंजाम देता था। विजय मिश्रा, विष्णु मिश्रा, रामलली मिश्रा और गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा अपराध से अर्जित अवैध धनराशि से जुटाई गई लगभग ₹2.41 अरब (दो अरब इकतालीस करोड़ उन्तीस लाख दस हजार चार सौ अस्सी रुपया पचास पैसा) की अकूत संपत्ति को गैंगेस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के अंतर्गत वर्ष 2022 से 2025 के मध्य कुर्क किया जा चुका है।
*_गैंग लीडर और आपराधिक इतिहास:-_*
गैंग लीडर विजय मिश्रा तथा उनके गिरोह के सदस्यों (विष्णु मिश्रा, रामलली मिश्रा आदि) का एक लंबा और गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। गैंग लीडर विजय मिश्रा के विरुद्ध कुल 87 अभियोग (मुकदमे) पंजीकृत हैं, जिनमें से मा० न्यायालय द्वारा 07 मुकदमों में उन्हें दोषी सिद्ध किया जा चुका है।
*_परिवार का संलिप्तता:_*
विजय मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा तथा दामाद मुकेश तिवारी का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। यह पूरा गैंग अपने व अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित दुनियावी लाभ के लिए आपराधिक कृत्यों को अंजाम देता था।
*_वर्ष 2026 में भदोही पुलिस द्वारा विजय मिश्रा गैंग पर की गयी 02 बड़ी कार्यवाही:-_*
_1.पुलिस कार्यवाही एवं पैरवी पर मा0 न्यायालय द्वारा शासन स्तर पर चिन्हित सफेदपोश माफिया विजय मिश्रा, विजय मिश्रा के पत्नी व पुत्र प्रत्येक को 10 वर्ष व पुत्रवधू को 04 वर्ष का कठोर कारावास तथा कुल ₹5,26,000/- अर्थदंड से दंडित किया गया ।_
_2.विजय मिश्रा, विष्णु मिश्रा, रामलली मिश्रा और गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा अपराध से अर्जित अवैध धनराशि से मुकेश तिवारी द्वारा बनाई गई लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) जकेकुर_ _थाना उमरगां लातुर जिला धाराशिव महाराष्ट्र में जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 100 करोड़ 25 लाख रूपये को गैंगेस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के अंतर्गत दिनांक 07.07.2026 को कुर्क किया गया।_